Home Punjab>Amritsar Punjab News: CBSE के 12वीं नतीजे जारी, बच्चों में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

Punjab News: CBSE के 12वीं नतीजे जारी, बच्चों में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

0
Punjab News: CBSE के 12वीं नतीजे जारी, बच्चों में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

अमृतसरः CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं जिले में जीटी रोड पर स्थित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार परिणाम हासिल किए जाने पर स्कूल प्रशासन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिल कर जश्न मनाया। इस दौरान स्कूल में लड्डू बांटे गए, एक-दूसरे के मुंह मीठे कराए गए और ढोल की ताल पर विद्यार्थियों ने भंगड़ा लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

विद्यार्थी हरलीन कौर ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय उसके माता-पिता, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधकों को जाता है। उसने कहा कि पिछले एक साल से टीचर्स ने कड़ी मेहनत करवाई और हर समय सहयोग दिया। हरलीन ने बताया कि उसने फिजिक्स में 98, इंग्लिश में 99, बायोलॉजी में 100 और केमिस्ट्री में 99 नंबर प्राप्त किए हैं। इस मौके पर विश्वदीप सिंह ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा कि उसके 98 फीसदी अंक आए हैं और वह अपने अध्यापकों व माता-पिता का बहुत आभारी है, जिनके सहयोग से वह यह उपलब्धि हासिल कर सका। विद्यार्थी लवलिन कौर ने कहा कि स्कूल का परिणाम बेहद शानदार रहा है और इसका सारा श्रेय परिवार, अध्यापकों और चीफ खालसा दीवान की मैनेजमेंट को जाता है, जिन्होंने बच्चों को मेहनत से तैयार किया।

चीफ खालसा दीवान के स्टाफ अधिकारी हरनेक सिंह ने कहा कि यह पूरे साल शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी देखकर मैनेजमेंट को भी बड़ा गर्व महसूस हो रहा है और वे आगे भी बच्चों के लिए और बेहतर सुविधाएं व अकादमिक माहौल प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके साथ ही चीफ खालसा दीवान के अतिरिक्त माननीय सचिव हरविंदर पाल सिंह चुग ने कहा कि स्कूल का रिजल्ट बहुत ही उत्कृष्ट आया है और कई विद्यार्थी टॉपर के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शैक्षणिक स्तर और ऊंचा करना है ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में तरक्की कर सकें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here