Home Punjab>Amritsar Punjab News: अब इस जिले में भी शुरू हो रहे Online challan, ADCP Amandeep Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: अब इस जिले में भी शुरू हो रहे Online challan, ADCP Amandeep Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: अब इस जिले में भी शुरू हो रहे Online challan, ADCP Amandeep Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के कई जिलों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से आनलाइन चालान काटे जा रहे हैं, ताकि लोग ट्रेफिक नियमों का अच्छे से पालन करें। इसी कड़ी में अब अमृतसर में भी ऑनलाइन चालान शुरू होने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में, अमृतसर शहर में लगे लगभग 1300 CCTV कैमरों की मदद से ये ऑनलाइन चालान शुरू हो जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ADCP ट्रैफिक इंचार्ज अमनदीप कौर ने बताया कि अमृतसर शहर में जल्द ही ऑनलाइन चालान शुरू होने वाले हैं। अमृतसर में लगे लगभग 1300 CCTV कैमरे लोगों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि जब लोग लाइट पर अपने वाहन रोकते हैं, तो उन्हें जेबरा लाइन के पीछे बनी ‘स्टॉप लाइन’ पर ही रुकना चाहिए। यदि कोई उस लाइन को पार करता है, तो उसका भी चालान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि उन्हें चालान का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि जब चालान जारी किए जाते हैं, तो लोग ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बहस या झगड़ा करते नजर आते हैं। अब आनलाइन चालान हो जाने से इस परेशानी से भी निजात मिलेगी। ये CCTV कैमरे दूर से ही वाहनों की नंबर प्लेट को पहचान लेंगे और यह भी देख लेंगे कि वाहन जेबरा लाइन के आगे या ऊपर तो नहीं खड़ा है; ऐसा पाए जाने पर वाहन का चालान अपने आप हो जाएगा। इसलिए, उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here