Home Punjab>Amritsar Punjab News: Khalsa Engineering College में छात्रों की झड़प, माहौल तनावपूर्ण, कई घायल, देखें वीडियो

Punjab News: Khalsa Engineering College में छात्रों की झड़प, माहौल तनावपूर्ण, कई घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: Khalsa Engineering College में छात्रों की झड़प, माहौल तनावपूर्ण, कई घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज में देर रात छात्रों के बीच हुए झगड़े ने कॉलेज कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। जानकारी के अनुसार बिहार और कश्मीर से सम्बंधित छात्रों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। इस घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की भी खबर मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों ही जांच में जुटे हुए हैं। मीडिया से बातचीत में बिहार के छात्रों ने बताया कि वह खालसा कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल में एक छात्र के साथ पहले मारपीट की गई, जिसके बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। बिहार के छात्रों ने कहा कि कुछ कश्मीरी छात्रों ने ईंटों और अन्य चीजों से बिहार के छात्रों पर हमला किया।

उनका आरोप है कि इस दौरान कुछ टीचर और वार्डन भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों का कहना है कि कुछ बच्चों को कमरों में बुलाकर थप्पड़ मारे गए और उनके साथ बदसुलूकी की गई। छात्रों ने यह भी कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। बिहार के छात्रों ने मांग की है कि जो वार्डन और छात्र इस घटना में शामिल हैं, उन्हें तुरंत सस्पेंड कर कॉलेज से बाहर निकाल दिया जाए। छात्रों ने कहा कि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और हर बार छात्रों की शिकायत को नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल में छात्रों के साथ धर्म और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव किया जाता है। छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन उन्हें पूरी सुरक्षा नहीं दे रहा है, जबकि वे चार साल की फीस भरकर पढ़ाई करने आए हैं। दूसरी ओर, इस https://encounterindia.in/wp-admin/post-new.phpमामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए डीसीपी जगजीत सिंह वालीया ने कहा कि खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस स्थिति पर पूरी नजर रख रही है ताकि कानून व्यवस्था में कोई समस्या न हो। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने भी एक आंतरिक जांच कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने कहा कि अभी तक किसी बड़ी चोट या हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी सबूत और तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की कि इस मामले को धर्म या किसी राज्य से जोड़कर न देखा जाए और अफवाहों से बचा जाए। फिलहाल कॉलेज कैंपस का माहौल शांत बताया जा रहा है, लेकिन छात्रों और माता-पिता में घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन जांच कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here