Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बस कर्मियों ने किया 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

Jalandhar News: बस कर्मियों ने किया 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बस कर्मियों ने किया 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब पनबस और पीआरटीसी कर्मी द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने किलोमीटर स्कीम योजना और डाउन कैटर पॉलिसी को लेकर विरोध जताया है। वहीं आज प्रशासन के साथ मीटिंग रद्द होने को लेकर कर्मियों में रोष है। दरअसल, 15 तारीख को होने वाली मीटिंग पोस्टपोन हो गई है और अब यह मीटिंग 18 तारीख को रखी गई है। कर्मियों का कहना है कि उनके द्वारा पहले से 18 तारीख को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। जनरल सैकेटरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा मीटिंग को लेकर 18 तारीख का समय दिया गया है।

वहीं डाउन कैटर पॉलिसी को लेकर कहा कि यह पॉलिसी 2023 में बनी थी, लेकिन उसे उस समय भी कर्मियों द्वारा मंजूर नहीं किया गया। उनका कहना है कि इस पॉलिसी में शोध करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे। ऐसे में पॉलिस में अभी तक शोध ना होने को लेकर रोष है। बीते दिन प्रशासन द्वारा जीएम को नई पॉलिसी को लेकर पत्र भेजे गए थे। लेकिन वह अभी तक शोध ना होने के कारण मंजूर नहीं कर रहे।

डाउन कैटर पॉलिसी में लिखा है कि 58 साल तक कर्मियों को निकाला नहीं जा सकता। लेकिन आज भी 58 साल तक नौकरी करके कर्मी रिटायर्ड हुए है। 58 साल की नौकरी में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी मिलती है, लेकिन नई डाउन कैटर पॉलिसी में उसे घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया, जिसमें शोध करने की जरूरत है। कच्चे तौर पर वर्कर पहले से ही 58 साल की नौकरी कर रहे है, कई कर्मी नौकरी पूरी करके रिटायर्ड हुए है। रणजीत सिंह ने कहा कि 18 तारीख को बस कर्मियों द्वारा एक दिन की हड़ताल रखी गई थी। इसी के साथ 25, 26 और 27 की हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि डाउन कैटर पॉलिसी को शोध किए बिना लागू नहीं करने दिया जाएगा। अगर प्रशासन ने उनकी मांगो को हल नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here