Home Punjab>Amritsar Punjab News: 2 लुटेरे गिरफ्तार, नकली नंबर प्लेट और Mobile बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: 2 लुटेरे गिरफ्तार, नकली नंबर प्लेट और Mobile बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 लुटेरे गिरफ्तार, नकली नंबर प्लेट और Mobile बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर की छेहरटा पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल 2 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से इन घटनाओं में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, नकली नंबर प्लेट, नकली RC और मोबाइल बरामद किए हैं।

जानकारी देते पुलिस स्टेशन के प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक पर सवार लुटेरों ने न्यू रणजीतपुरा के रहने वाले अभिलाष से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की थी। इस दौरान अभिलाष ने विरोध किया और हाथापाई में वह घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए थे। पीड़ित के पुलिस को शिकायत देने के बाद से ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान ASI सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अरुंजित सिंह और जोशुआ को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि दोनों करतार नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटनाओं के दौरान अपनी मोटरसाइकिलों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। आरोपियों से PB02 FC 5423 नंबर वाली एक मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 नकली नंबर प्लेट और एक नकली RC बरामद की है।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 3 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और तीन दिन का रिमांड हासिल किया है, जिसके दौरान उनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here