Home Punjab>Ludhiana Punjab News: आंखों में स्प्रे डालकर बैग छीनकर लुटेरे फरार, टूटा 7 साल बाद विदेश जाने का सपना, देखें वीडियो

Punjab News: आंखों में स्प्रे डालकर बैग छीनकर लुटेरे फरार, टूटा 7 साल बाद विदेश जाने का सपना, देखें वीडियो

0
Punjab News: आंखों में स्प्रे डालकर बैग छीनकर लुटेरे फरार, टूटा 7 साल बाद विदेश जाने का सपना, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब स्नेचर ज्वलनशील स्प्रे का इस्तेमाल करके लोगों को अपना शिकार बना रहे है। वहीं पैदल रेलवे स्टेशन जा रहे नौजवान की आंखों में स्प्रे डालकर लुटेरे बैग छीनकर फरार हो गए। इस वारदात के साथ पीड़ित नौजवान का विदेश जाने का सपना भी चकनाचून हो गया। दरअसल, नौजवान 7 साल बाद विदेश जा रहा था, लेकिन लुटेरों द्वारा उसके छीने गए बैग में ही वीजा और अन्य दस्तावेज मौजूद थे, जो लुटेरे साथ लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मोगा के गुरदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहा था और उसने देर रात दिल्ली के लिए स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होना था। लेकिन रास्ते में दो अज्ञात लुटेरों ने उसकी आंखों में ज्वलनशील केमिकल डाला और उसका बैग छीनकर फरार हो गए।

बैग में पासपोर्ट, वीजा, कैश और सारे जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने अगले दिन शाम 6 बजे दिल्ली से दुबई की फ्लाइट पकड़नी थी। इसके लिए वह मोगा से बस के जरिए लुधियाना पहुंचा था। यहां से उसे रात 11 बजे वाली दिल्ली की ट्रेन पकड़नी थी। गुरदीप के मुताबिक आंखों में केमिकल गिरते ही भयानक रूप से तेज जलन होने लगी और दर्द के मारे उसकी आंखें बंद हो गईं। उसे कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। जब तक जलन कुछ कम हुई और उसने अपनी आंखें खोलकर देखने की कोशिश की तब तक लुटेरे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उसका पूरा बैग लेकर रफूचक्कर हो चुके थे।

इस देर रात हुई घटना ने गुरदीप को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। गुरदीप पेशे से वॉल पेंटर है और शटरिंग (जाल बनाने) का काम करता है। उसने बड़ी मुश्किल से कर्ज उठा और प्रॉपर्टी गिरवी रख रुपये का इंतजाम करके वर्क परमिट लगवाया था ताकि दुबई जाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, 3 बेटे और 1 बेटी है,और वह घर में कमाने वाला इकलौता सदस्य है। गुरदीप ने नम आंखों से बताया कि वह इससे पहले भी काम के सिलसिले में विदेश जा चुका है लेकिन इस बार वह पूरे 7 साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा दुबई जा रहा था।

परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और उनके लिए कुछ बेहतर करने का उसका यह सपना लुधियाना के लुटेरों ने पल भर में चकनाचूर कर दिया। बिना पासपोर्ट वीजा और पैसों के अब उसका दिल्ली जाना और फ्लाइट पकड़ना नामुमकिन हो गया है।फिलहाल पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है और पुलिस सीसीटी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी ने कहा अभी शिकायत मिली है मोके पर पहुंचे है सीसीटीवी फुटेज देख रहे है जाँच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here