Home National अगले साल से NEET होगी Online, रद्द हुआ Exam 21 जून को, Candidates को मिलेंगी ये रियायतें

अगले साल से NEET होगी Online, रद्द हुआ Exam 21 जून को, Candidates को मिलेंगी ये रियायतें

0
अगले साल से NEET होगी Online, रद्द हुआ Exam 21 जून को, Candidates को मिलेंगी ये रियायतें

नई दिल्लीः NEET के पेपर लीक होने के बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अब सरकार ने NEET-UG को लेकर नया फरमान जारी किया है जिसके तहत अब अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इसी के साथ कैंडिडेट्स की सारी फीस भी वापस की जाएगी और दोबारा होने वाले एग्जाम फ्री होंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में उन्हें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा वह उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि मामले में CBI अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here