Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Company ने 140 साल पूरे होने पर स्टाफ को पिलाई Expired Coca-Cola, स्टाफ कर्मी का आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: Company ने 140 साल पूरे होने पर स्टाफ को पिलाई Expired Coca-Cola, स्टाफ कर्मी का आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Company ने 140 साल पूरे होने पर स्टाफ को पिलाई Expired Coca-Cola, स्टाफ कर्मी का आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः फोकल प्वाइंट में कोकाकोला कंपनी के 140 साल पूरे होने पर 8 मई को सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान स्टाफ के कर्मी ने वीडियों बनाकर एक्सपायरी डेट की कोक पिलाने की वीडियो जारी की। इस मामले के अगले दिन स्टाफ का कर्मी बीमार हो गया और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले को लेकर स्टाफ कर्मी साहिल ने प्रेस वार्ता के दौरान एक्सपायरी कोक पिलाए जाने को लेकर आरोप लगाते हुए खुलासा किया। वीडियो में साहिल ने कोक की एक्सायरी डेट भी दिखाई है। सेलिब्रेशन के दौरान आधे स्टाफ ने एक्सपायरी डेट की कोक पी ली थी। ऐसे में अगर किसी की सेहत खराब होती तो उसका जिम्मेदार कौन है। साहिल ने कहा कि उसने एक्सापयरी डेट की कोक क्यों सर्व की गई।

इस मामले को लेकर एसएम से साहिल ने बात की और उन्हें अच्छा कहकर मामले को शांत कर दिया। जिसके बाद उसने अपनी कोक कंपनी के ग्रुप में एक्सपायरी डेट की कोक की वीडियो शेयर की। सेलिब्रेशन के अगले दिन उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उपचार करवाने के लिए ईएसआई अस्तपाल में भर्ती हुए है और उसके बाद अस्पताल की पर्ची भी मौजूद है। साहिल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले लोकल डॉक्टर से उपचार करवाया। पीड़ित ने कहा कि मैनेजमेंट से इतनी बड़ी चूक कहां से हुई है, वह इसकी जांच करवाना चाहते है। साहिल ने कहा कि वह 6 माह से नौकरी कर रहा है और उसकी नौकरी के दौरान पहली बार घटना हुई है।

साहिल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पैसे देकर दुकान से सामान खरीदता है। साहिल ने कहा कि उसका कंपनी के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन वह लोगों को एक्सपायरी डेर की कोक पिलाने के विरोध में वीडियो बनाई है। इस मालमे को लेकर कंपनी के सीनियर अधिकारी ने उससे वीडियो बनाने का कारण पूछा और उसने बताया कि गलत हो रही चीज को लेकर वीडियो बनाई है। साहिल का कहना हैकि उसे लग रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। लेकिन वह इस मामले को लेकर वह कंज्यूमर कोर्ट और सेहत विभाग को वह शिकायत करेंगा। वहीं सेहत विभाग के अधिकारी पियूष चावला ने कहा कि साहिल ने उन्हें एक्सपायर कोक सर्व किए जाने को लेकर अवगत करवाया है। यह गंभीर मामला है, ऐसे में इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here