Home Government News>Haryana Govt डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 परीक्षा के लिए 21 मई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 परीक्षा के लिए 21 मई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

0
डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 परीक्षा के लिए 21 मई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023-25 व 2024-26 में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापक एवं प्रवेश वर्ष 2024-26 द्वितीय वर्ष नियमित तथा प्रवेश वर्ष 2025-27 प्रथम वर्ष के नियमित छात्र-अध्यापकों की परीक्षा अक्तूबर-2026 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई है। इस परीक्षा हेतु छात्र-अध्यापक 21 मई, 2026 से संबन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपये अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। बोर्ड नियमानुसार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2025-27 नियमित छात्र-अध्यापकों के लिए परीक्षा शुल्क 4300 रूपये प्रति छात्र दोनों वर्षों के लिए एक मुश्त निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि संबन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलंब शुल्क 21 मई से 04 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100 रूपये विलंब शुल्क सहित 05 जून से 11 जून, 2026 तक, 300 रूपये विलंब शुल्क सहित 12 जून से 18 जून, 2026 तक एवं 1000 रूपये विलंब शुल्क सहित 19 जून से 25 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी संबन्धित संस्थाएं निर्धारित तिथियों में ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसके उपरान्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here