Home Punjab>Ludhiana Punjab News: रिहायशी इलाके में खुला शराब का ठेका, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: रिहायशी इलाके में खुला शराब का ठेका, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: रिहायशी इलाके में खुला शराब का ठेका, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के निमवाला चौक में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब मंदिर और गुरुद्वारा साहिब के पास एक नई दुकान खोलेने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार दुकान धार्मिक स्थलों से करीब 10 मीटर की दूरी पर स्थित थी। जैसे ही इलाके के लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि यह इलाका पूरी तरह रिहायशी है और यहां इस तरह की दुकान खोलना ठीक नहीं है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मंदिर और गुरुद्वारा साहिब के नजदीक दुकान खुलने से धार्मिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

इलाके के लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस इलाके में दुकान खोलने की अनुमति न दी जाए। उनका कहना था कि यहां रहने वाले लोग शांति और धार्मिक वातावरण बनाए रखना चाहते हैं। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी हालत में इस दुकान को खुलने नहीं देंगे।

विरोध के बाद दुकान हुई बंद
लगातार बढ़ते विरोध और लोगों के गुस्से को देखते हुए आखिरकार दुकान को बंद कर दिया गया। मौके पर माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here