Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस का High-Tech नाका, नियमों के उल्लंघना करने वालों के कटे चालान, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस का High-Tech नाका, नियमों के उल्लंघना करने वालों के कटे चालान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस का High-Tech नाका, नियमों के उल्लंघना करने वालों के कटे चालान, देखें वीडियो

जालंधर (Ens) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर में हाईटेक नाका लगाकर नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस के हाईटेक इलाके को देख युवक पीछे भागते हुए दिखाई दिए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कई वाहनों के चालान किए और कई वाहनों को जब्त भी किया। नाकेबंदी के दौरान आस पास के लोगों ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहां कि ऐसी कार्रवाई पुलिस को लगातार करनी चाहिए ताकि लोग नियमों के उल्लंघन न करें।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि थाना पांच के प्रभारी और ट्रैफिक जोन तीन के इंचार्ज को साथ लेकर उनकी टीम ने बाबू जगजीवन राम चौक में नाकेबंदी की है। पुलिस टीम द्वारा स्पेशल नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने 30 से अधिक वाहनों चालान काटे, 3 से 4 सकी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं मौके पर 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले नियमों की पालना करें।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here