Home Punjab>Ludhiana Punjab News: मंदिर में अनोखी चोरी, पहले भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

Punjab News: मंदिर में अनोखी चोरी, पहले भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0
Punjab News: मंदिर में अनोखी चोरी, पहले भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः शहर के किचलू नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में शातिर चोर द्वारा अनोखी चोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, चोर ने वारदात से पहले भगवान की मूर्ति के आगे हाथ जोड़े बाकायदा माफी मांगी और फिर दानपात्र तोड़कर नकदी साफ कर दी। इस दौरान पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर से 35 हजार की चोरी हुई है।

जानकारी देते मंदिर के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर के पंडित गोपाल कृष्ण ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि मंदिर में चोरी हो गई है। जब मंदिर के सेवादार और अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वारों के ताले बिल्कुल सही-सलामत थे। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि चोर मंदिर के साथ लगते एक रोशनदान के रास्ते रेंगते हुए अंदर दाखिल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार,चोर रात ठीक 2:00 बजे मंदिर के अंदर दाखिल हुआ। उसने मंदिर में करीब 43 मिनट का समय बिताया और रात 2:43 बजे के बाद कैमरा बंद हो गया वह चोरी की रकम समेटकर फरार हो गया। इस दौरान फुटेज में चोर की एक बेहद अजीब हरकत भी सामने आई है। आरोपी ने दानपात्र पर हाथ साफ करने से पहले बकायदा भगवान श्री राम के दरबार के आगे सिर झुकाया, हाथ जोड़कर माफी मांगी और फिर वारदात को अंजाम दिया।

वहीं वारदात के वक्त मंदिर परिसर में 2 लोग सो रहे थे। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे गहरी नींद में थे और उन्हें रात में किसी भी तरह की आहट या हलचल का पता नहीं चला। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुंह ढके इस शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here