Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान पर तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी छीनकर लुटेरे फरार, एक काबू

Jalandhar News: गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान पर तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी छीनकर लुटेरे फरार, एक काबू

0
Jalandhar News: गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान पर तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी छीनकर लुटेरे फरार, एक काबू

जालंधर, ENS: जिले के रामेवाल गांव में लूट की घटना सामने आई है। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान लखवीर सिंह और उनकी पत्नी से तेजधार हथियार से हमला करके नगदी छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने दातर (तेजधार हथियार) से हमला कर दंपति से करीब 17 हजार रुपये नकद लूट लिए। हालांकि, ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा करके दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी पैसे लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब 8:45 बजे की है। लखवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ नूरमहल से अपने गांव रामेवाल लौट रहे थे। जब वे गांव के पास नहर पर पहुंचे, तो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरों ने लखवीर सिंह की मोटरसाइकिल को लात मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया।

दंपति के गिरने के बाद लुटेरों ने उन पर दातर से हमला कर दिया और लखवीर सिंह की जेब से 16-17 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भागने लगे। इसी बीच, पीछे से आ रहे गांव के कुछ लोगों ने घायल दंपति को देखा और तुरंत लुटेरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए तीन में से दो लुटेरों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी नकदी लेकर भाग निकला। पकड़े गए दोनों बदमाशों को ग्रामीणों ने बिलगा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here