Home National बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया Surrender

बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया Surrender

0
बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया Surrender

गाजियाबादः शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 80 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की पत्नी को पहले कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। जब पत्नी की मौत हो गई तो वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। घर में लाश पड़ी है, मुझे गिरफ्तार कर लो, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी मुताबिक, रावली कला गांव का रहने वाला हरपाल सुबह करीब 5 बजे चौकी रावली पहुंचा। वहां पुलिस को बताया कि मैंने पत्नी उर्मिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। उसकी बात सुनते ही पुलिस हरकत में आई। उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां देखा तो उर्मिला की लाश चारपाई पर खून से सनी हुई पड़ी थी। फर्श पर खून फैला था। पुलिस ने फौरन फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिया। उसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरपाल ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी बेटी कंचन, दामाद और दो नाती कुणाल और अजय के साथ उनके घर रहता है। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। बेटी और दामाद उस वक्त घर में नहीं थे। रात में वह पत्नी उर्मिला और दो नाती के साथ घर में सोया था। सुबह में उसने 4:30 बजे के करीब कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ कई बार वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजकरण नेयर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचक बुजुर्ग की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here