Home International ट्रेन और बस की टक्कर में लगी भीषण आग, 8 की मौत, देखें वीडियो

ट्रेन और बस की टक्कर में लगी भीषण आग, 8 की मौत, देखें वीडियो

0
ट्रेन और बस की टक्कर में लगी भीषण आग, 8 की मौत, देखें वीडियो
बैंकॉकः थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ट्रेन और बस की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बैंकॉक की रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने सार्वजनिक बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। थाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर बाद मध्य क्षेत्र में एक हवाई अड्डे के रेल लिंक स्टेशन के पास हुई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

शहर की आपातकालीन सेवाओं के एरावन मेडिकल सेंटर ने बताया कि हादसे में 8 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लगने से पहले कई गाड़ियां भी पटरियों पर घिसटती चली गईं। टक्कर के बाद कई मोटरसाइकिलें और उन पर सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े। बाद में बनाए गए वीडियो में आग पर काबू पाने के बाद बचावकर्मियों का एक समूह जली हुई बस के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया था। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, अब हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था। मालगाड़ी से टक्कर के बाद बस से किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here