शहर की आपातकालीन सेवाओं के एरावन मेडिकल सेंटर ने बताया कि हादसे में 8 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लगने से पहले कई गाड़ियां भी पटरियों पर घिसटती चली गईं। टक्कर के बाद कई मोटरसाइकिलें और उन पर सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े। बाद में बनाए गए वीडियो में आग पर काबू पाने के बाद बचावकर्मियों का एक समूह जली हुई बस के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया था। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, अब हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था। मालगाड़ी से टक्कर के बाद बस से किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया था।View this post on Instagram