वहीं चोर से पूछताछ के दौरान पता चला कि इसके साथ 1 लड़का और भी है जो पार्क के अंदर छुपा हुआ है। टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की है लेकिन वह अपने साथी को छोड़कर भाग निकला। भगत सिंह नाइट पेट्रोलिंग टीम ने बाद में आस पास की कंपनियों के मालिकों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद कंपनियों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह की चोरी न हुई हो, इसकी जांच की गई। घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चोर कहता नजर आ रहा है कि उसके एक दोस्त ने उसे कहा था कि वह चोरी करके पीछे पार्क में सामान लेकर आ जाए। उसने वीडियो में अपने साथी का नाम राजू बताया। टीम ने युवक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उसके साथी की भी तलाश जारी है।