Home Chandigarh इस इलाके से Patrolling Team ने पकड़ा नाबालिग चोर, साथी फरार, देखें वीडियो

इस इलाके से Patrolling Team ने पकड़ा नाबालिग चोर, साथी फरार, देखें वीडियो

0
इस इलाके से Patrolling Team ने पकड़ा नाबालिग चोर, साथी फरार, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में बीती रात हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नाइट पेट्रोलिंग टीम ने गश्त के दौरान चोर को पकड़ा, जो प्लॉट नंबर 374 के पास पैड से छत पर जाकर चोरी कर रहा था। इस दौरान हैरान कर देने वाली बात यह रही कि चोर सिर्फ 12-13 साल का प्रतीत हो रहा था और रात को अपने एक साथी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। भगत सिंह नाइट पेट्रोलिंग टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया
वहीं चोर से पूछताछ के दौरान पता चला कि इसके साथ 1 लड़का और भी है जो पार्क के अंदर छुपा हुआ है। टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की है लेकिन वह अपने साथी को छोड़कर भाग निकला। भगत सिंह नाइट पेट्रोलिंग टीम ने बाद में आस पास की कंपनियों के मालिकों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद कंपनियों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह की चोरी न हुई हो, इसकी जांच की गई। घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चोर कहता नजर आ रहा है कि उसके एक दोस्त ने उसे कहा था कि वह चोरी करके पीछे पार्क में सामान लेकर आ जाए। उसने वीडियो में अपने साथी का नाम राजू बताया। टीम ने युवक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उसके साथी की भी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here