Home Himachal>Una कुटलैहड़ में भाजपा की हुंकार, पूर्व विधायक ने साधा विधायक पर निशाना, बोले स्थानीय विधायक ने केवल अपना करवाया बिकास

कुटलैहड़ में भाजपा की हुंकार, पूर्व विधायक ने साधा विधायक पर निशाना, बोले स्थानीय विधायक ने केवल अपना करवाया बिकास

0
कुटलैहड़ में भाजपा की हुंकार, पूर्व विधायक ने साधा विधायक पर निशाना, बोले स्थानीय विधायक ने केवल अपना करवाया बिकास
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माता जा रहा है। कुटलैहड़ भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने धनेत जिला पार्षद वार्ड के बीहड़ू में आयोजित जन सभा के दौरान कांग्रेस और कुछ आजाद नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने केवल अपना विकास करवाया, जबकि सत्जहनी जनता की समस्याओं को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के पक्ष में जोरदार प्रचार करते हुए जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने दावा किया कि इस बार पंचायती राज चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी और क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी। पूर्व विधायक भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड से वीना देवी भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं, लेकिन एक नेता निजी स्वार्थ के चलते जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। दबिंदर भुट्टो ने कहा कि 20 वर्षों तक जिस भाजपा ने उसे सत्ता की कुर्सी पर बैठाए रखा। अब उसी मां सम्मान पार्टी से धोखा करके आजाद प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। दविंदर भुट्टो ने बिना नाम लिए कुछ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में एक “बंटी-बबली की जोड़ी” पंचायती राज चुनावों को भ्रमित करने में लगी हुई है। जो 2024 के उपचुनावों में एक बोट सीएम को एक बोट पीएम को देने की बात जनता में करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वर्षों तक भाजपा के साथ रहकर सत्ता का सुख भोगते रहे, वही आज पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई नेताओं को पहचान सम्मान दिया, लेकिन अब वही लोग व्यक्ति गत महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को इस चुनाव में करारा जवाब देगी। जनसभा को संबोधित करते हुए भुट्टो ने भाजपा को सनातन विचारधारा की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सनातन धर्म सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भाजपा कार्य कर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करें तथा प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशियों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। दविंदर कुमार ने कहा कि पंचायती राज चुनाव भाजपा के लिए “फाइनल मुकाबले” की शुरुआत हैं और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक-एक वोट भाजपा के खाते में डालकर विकास और मजबूत नेतृत्व को चुनें।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here