Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : Snatching के मामले मे महिला का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News : Snatching के मामले मे महिला का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News : Snatching के मामले मे महिला का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर : थाना मकसूदां से 600 मीटर दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 84 मे स्नैचिंग की वारदात को नाकाम करने वाली महिला का बयान सामने आया है। जानकारी देते हुए प्रिय देवी ने बताया कि वह दुकान पर काम करती है।

आज जब वह अपने बच्चे के साथ वापिस आ रही थी, तो बाइक पर पीछे से आये दो नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद लुटेरे उसे बच्चा और फ़ोन सौंपने के लिए धमकाने लगे। महिला जब इसका विरोध किया, तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। महिला ने डट कर लुटेरों का मुकाबला किया और अपने बच्चे की जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बाबा दादा मल इलाके में यह घटना हुई है। महिला ने बहादुरी से लूट की कोशिश नाकाम किया है। पुलिस इलाके में लगे cctv फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही लुटरो को पकड़ लिया जायेगा।

गौरतलब है कि मकसूदां के जंगलात महकमा के पास सरेआम महिला पर हमला कर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक महिला से स्नैचिंग करने के लिए उसके पीछे भागता है। इस दौरान महिला छोटे बच्चों के साथ बचाव करने के लिए चिल्ला रही है और खुद को बचाने के लिए गली में भागती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूरी पर बच्चों से भागा नहीं जा रहा था और महिला उसे खींचते हुए जान बचाने के लिए भागती रही। लेकिन बेखौफ स्नेचर महिला गले से चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बाइक सवार स्नैचरो का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन स्नेचर महिला को घायल कर मौके से फरार हो गए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here