Cabinet Minister Sanjeev Arora की गिरफ्तारी पर Punjab भर में हल्ला-बोल प्रदर्शन, देखें वीडियो

केंद्र सरकार का पुतला फूंककर की नारेबाजी

चंडीगढः आम आदमी पार्टी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान ईडी द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा रोष जताया जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के लीडरशिप ने जालंधर में BJP के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि पंजाब के साथ धक्का नहीं चलने दिया जाएगा और वह मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ हैं और इस तरह की नाजायज गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रदर्शन के चलते इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इसी के साथ लुधियाना में भी आप नेता हरदीप सिंह मुंडिया की अध्यक्षता में लुधियाना की दाना मंडी में आप कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि भाजपा ने केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर धक्के से ईडी की रेड डलवाई है और एक साल में ईडी ने करीब 3 बार रेड की है जो उनकी आप नेताओं को डराने की साजिश का हिस्सा है। अब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को नाजायज तरीके से गिरफ्तार करवाया गया है जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने न कभी धक्का सहा है और न ही आगे सहेगा। जैसे भाजपा अन्य स्टेट्स में धक्का करती है वैसे पंजाब में नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के लोग आप की सरकार के साथ हैं और आगे भी आप सरकार का साथ देती रहेगी। वहीं अमृतसर में भी BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ के घर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने BJP और केंद्रीय जांच एजेंसी ED के खिलाफ नारे लगाए और केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी पंजाब प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू व अन्य नेताओं ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही BJP ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अशोक मित्तल को ED का डर दिखाकर शामिल किया गया और अब दूसरे नेताओं पर भी दबाव बनाया जा रहा है। विरोध कर रहे AAP विधायकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अब इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी पूरी ताकत से BJP का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा पर लगाए जा रहे करोड़ों रुपये के आरोप सिर्फ झूठे और राजनीति से प्रेरित मामले हैं। नेताओं ने कहा कि इसी के विरोध में आज BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया है ताकि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जा सके।            

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *