Jalandhar News: Highway पर Car और एक्टिवा की टक्कर के बाद लगी आग, चालक फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, होटल मेरीटन के नजदीक तेज रफ्तार कार सवार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान रेलिंग को तोड़ते हुए एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद एक्टिवा में अचानक आग लग गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवायाा। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा सवार युवक जालंधर से फगवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और एक्टिवा कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। कुछ ही सेकेंड में एक्टिवा से धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग भड़क उठी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घायल युवक के बयान दर्ज करके कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *