Home Punjab>Ludhiana Punjab News: चंद मिनटों में घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: चंद मिनटों में घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: चंद मिनटों में घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू शिवाजी नगर, गली नंबर 1 से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी स्पलेंडर मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक दिलप्रीत ने बताया कि वह दोपहर 2:25 बजे घर रोटी खाने के लिए गया था और 2:40 पर जब वापिस आया तो देखा बाइक घर के बाहर मौजूद नहीं थी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि चोर मास्टर चाबी से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया।

बाइक चालक ने मामले को लेकर शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस मामले जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर 79 के पार्षद ने बताया कि इस इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को भी दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन मामले को अक्सर इस एक ही बात से टाल देता है कि उनके पास पुलिसकर्मियों की तैनाती कम है, जिसके कारण इलाके में किसी तरह की नियमित गश्त नहीं हो पाती। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here