Home Punjab>Amritsar Punjab News: गठबंधन को लेकर बीबी जागीर कौर का बयान, देखें वीडियो

Punjab News: गठबंधन को लेकर बीबी जागीर कौर का बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: गठबंधन को लेकर बीबी जागीर कौर का बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में शिरोमणि अकाली दल (पूरन सुरजीत) के कार्यालय में वरिष्ठ अकाली नेता बीबी जगीर कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की रणनीति, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, गठबंधन और पंथक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। बीबी जगीर कौर ने कहा कि पंजाब की राजनीति में महिलाओं को अधिक से अधिक आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पायलट, IAS, IPS और खेल समेत हर क्षेत्र में सफल हो सकती हैं, तो राजनीति में भी बड़ा योगदान दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है और हर वार्ड में कम से कम 11 सदस्यीय टीम बनाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ बड़ी रैलियों से नहीं, बल्कि घर-घर जाकर लोगों से सीधे संपर्क बनाने की जरूरत है। जगीर कौर ने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह हर घर की जानकारी बटोरकर तकनीकी तरीके से चुनावी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी पार्टी के साथ कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गठबंधन एक गंभीर मुद्दा है जिसके लिए सभी पार्टियों की बैठकों और साझा राय जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंथक सोच वाली सभी धाराओं को एक साथ आकर पंजाब और पंथक मुद्दों के लिए काम करना चाहिए।

बीबी जगीर कौर ने सोशल मीडिया को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजकल युवा सोशल मीडिया के प्रभाव में गुमराह हो रहे हैं और राजनीति को भी सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि गलत जानकारी और AI के जरिए बनाए गए फेक वीडियो से बचाओ। इस दौरान उन्होंने कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने के मामले में भी कहा कि राजनीति में आना-जाना लगा रहता है, लेकिन हर नेता को अपनी पार्टी के साथ डटे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष से मिली सफलता का असली मज़ा होता है। बीबी जगीर कौर ने कहा कि पंथक और धार्मिक मुद्दों पर सभी धड़ों को एक साथ आकर काम करने की जरूरत है और शिरोमणि कमेटी जैसी बड़ी संस्थाओं के कामों में बिना जरूरी दखल-अंदाजी होनी चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here