Home National दहेज हत्या मामले में Deepika की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

दहेज हत्या मामले में Deepika की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

0
दहेज हत्या मामले में Deepika की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Deepika post-mortem report : नोएडा दहेज हत्या मामले में पीड़िता दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट  सामने आ गई है। जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतिका दीपिका के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। वहीं, रिपोर्ट में हड्डी तक गहरा घाव, बाएं कान से खून-पेट के क्षेत्र में घाव और तिल्ली का फटना शामिल है।

ये था मामला
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में 24 वर्षीय दीपिका ने कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर कई दिनों तक यातना और मारपीट झेलने के बाद ग्रेटर नोएडा में अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी बीच, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here