Home Punjab>Ludhiana Punjab News: युवक ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab News: युवक ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab News: युवक ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल इलाके के कैलाश नगर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जहां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे झगड़े के चलते एक युवक ने तेजधार ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सुधीर हुसैनपुर निवासी जिला हरदोई, यूपी के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से पत्नी और 4 वर्षीय बेटी के साथ कैलाश नगर में किराये पर रह रहा था।

वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दो दिन पहले उसकी साली के साथ भी कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। घायल सुधीर ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे थाने बुलाया गया था, जहां कई घंटे बैठाने के बाद समझौते के तहत छोड़ दिया गया।

घर लौटने के बाद वह मानसिक तनाव में था और इसी दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार तथा आसपास के लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल में मौजूद उसकी पत्नी अंजली ने आरोप लगाया कि सुधीर अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा और मारपीट करता था। इसी कारण पुलिस में शिकायत दी गई थी। उसके अनुसार थाने से लौटने के बाद भी सुधीर ने शराब पी और घर में हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने जेब से ब्लेड निकालकर खुद पर हमला कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के बाद बनती कनूनी करवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here