Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गैस लीक होने से घर में लगी आग, चाचा सहित 2 मासूम बच्चे झुलसे

Punjab News: गैस लीक होने से घर में लगी आग, चाचा सहित 2 मासूम बच्चे झुलसे

0
Punjab News: गैस लीक होने से घर में लगी आग, चाचा सहित 2 मासूम बच्चे झुलसे

लुधियाना: जिले के ढंडारी खुर्द इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 और 6 वर्षीय 2 मासूम बच्चों सहित उनका 18 वर्षीय चाचा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके के लोगों ने तुरंत इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया और झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए मंगलवार रात सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वहां हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान 7 वर्षीय यश, उसके 6 वर्षीय छोटे भाई अर्श और उनके 18 वर्षीय चाचा अंकुश निवासी ढंडारी खुर्द के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चों के पिता आनंद कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सीतापुर का रहने वाला है। वह पत्नी व बच्चों के साथ अपने छोटे भाई अंकुश के पास आया था।

आनंद कुमार के अनुसार देर शाम घर में अचानक गैस लीक होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर उसके दोनों बेटे और छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर बताए जाने पर परिजन तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here