Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गोदाम में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

Jalandhar News: गोदाम में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: गोदाम में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: चरनजीत पूरे में एक गोदाम में चोरी करने घुसे एक युवक को स्थानीय लोगों और फैक्ट्री मालिकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक पहले बहाने बनाता रहा, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो उसने कबूल किया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने आया था। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की एक एक्टिवा भी बरामद होने की आशंका है। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शुरुआत में आरोपी युवक खुद को बेकसूर बताता रहा और बहाने बनाने लगा कि वह सिर्फ वॉशरूम (बाथरूम) इस्तेमाल करने के लिए अंदर आया था।

जब फैक्ट्री के लोगों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज जांची, तो उसमें सारा सच सामने आ गया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि युवक वहां रखे सामान की पेटियां और स्टील का सामान चुराने की कोशिश कर रहा था। सबूत सामने आने के बाद उसका झूठ टिक नहीं सका। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी युवक ने रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने माना कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही उसने चोरी का रास्ता चुना। उसने यह भी माना कि वह पहले भी इस तरह की चोरियां कर चुका है।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जमकर फटकार लगाई। लोगों का कहना था कि एक तरफ आम लोग दिन-रात खून-पसीना बहाकर मेहनत की कमाई करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग नशे के चक्कर में दूसरों का नुकसान करते हैं। पूछताछ में यह भी शक जताया गया कि आरोपी जिस एक्टिवा पर आया था, वह भी चोरी की ही है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच ककर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here