घायल युवकों के बड़े भाई जावेद के अनुसार नदीम नाम का युवक दुकान पर आया था। उसने दुकान के अंदर आकर कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने का सामान मांगा। जावेद ने बताया कि आरोपी एचडीएफसी बैंक के नजदीक रहता है, जबकि उसके कुछ साथी दुकान के बाहर खड़े थे। परिजनों का आरोप है कि नदीम पहले भी कई बार दुकान से उधार सामान लेकर जाता था। जब ओसामा और शादाब ने उसे उधार देने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि देर बाद नदीम अपने साथियों के साथ वापस आया और दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।