Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कुछ घंटों में दूसरा कत्ल, पति ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: कुछ घंटों में दूसरा कत्ल, पति ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कुछ घंटों में दूसरा कत्ल, पति ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिले के गांव नाहला के अधीन आते सागर एक्लेंव में कत्ल की घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सीता निवासी नेपाल के रूप में हुई है। आज जिले में कत्ल की दूसरी घटना है। इससे पहले गदइपुर में नौजवान का कत्ल किया गया। जिसके बाद अब थाना लांबड़ा के अधीन आते सागर एक्लेंव में महिला का कत्ल किया गया। पड़ोसी सीता रानी ने कहा कि पति-पत्नी का विवाद हुआ है। घटना के दौरान बच्चे काम पर गए हुए थे। इस दौरान घर में महिला खाना बना रही थी और पति से विवाद होने पर उसने पत्नी के सिर पर तवे से हमला कर दिया।

इस घटना में पत्नी की मौत हो गई। आरोपी की पहचान संतोष के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बसपा कार्यकर्ता विजय यादव ने कहाकि उन्हें इलाके में प्रवासी ने पत्नी का कत्ल कर दिया। परिवार को इलाके में आए 15 दिन ही हुए है। कत्ल करने के बाद आरोपी खुद थाने चला गया और उसने खुद को सरेंडर कर दिया। विजय ने कहा कि उन्हें पता चला कि आरोपी नेपाल में भी किसी का कत्ल करके आया है।

उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों द्वारा किरायेदार रखे तो जा रहे है, लेकिन उनकी पुलिस वेरिफिकेश नहीं की जा रही। ऐसे में उन्होंने इलाका निवासियों से किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेश करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी से भी इलाके में किरायेदारों को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा था, लेकिन उनके द्वारा भी किसी की वेरिफिकेशन नहीं की गई। विजय ने कहा कि आरोपी ने तवे से हमला करके पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस भीषण घटना में मृतक महिला की आंखे बाहर आ गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। घटना स्थल पर जांच करने के लिए डीएसपी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here