Home National Express Train में रखे बक्से से 5 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

Express Train में रखे बक्से से 5 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

0
Express Train में रखे बक्से से 5 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

लखनऊः छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के 5 टुकड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। जीआरपी की छानबीन में पता चला है कि हत्यारों ने शव के टुकड़े उत्तर प्रदेश के किसी रेलवे स्टेशन पर बक्से में भरकर ट्रेन में रखे थे। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली थी। बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान छिपाने के लिए सिर अलग कर दिया गया। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

जीआरपी ने युवती के पंजे का बायोमीट्रिक मिलान कराने की कोशिश की। यह प्रयास असफल रहा क्योंकि शव के टुकड़े होने से रक्त का प्रवाह सूख गया था। जीआरपी की 3 टीमों ने बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर फुटेज खंगाले। इनमें कहीं भी बक्सा रखते कोई नजर नहीं आया। अब पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक फुटेज खंगाल रही है। छानबीन में सामने आया कि छपरा से गोमतीनगर तक आरपीएफ की एक और जीआरपी की दो एस्कॉर्ट तैनात थी।

जीआरपी बोगी नंबर एस-1 में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है। यात्रियों के अनुसार, देर रात करीब एक बजे शौचालय के गेट के पास बक्सा देखा गया था। हालांकि, रात ज्यादा होने के कारण इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस सुबह गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। बक्से को खोला गया तो शव के टुकड़े मिले, जिसे देख सब दंग हो गए। अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे युवती से नफरत करते थे। हत्या के पीछे बदले की भावना भी नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवैध संबंध या इज्जत के डर से किसी ने युवती की हत्या की। फिर पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर डाले। हत्या में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी रेलवे रोहित मिश्र का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here