मिशन रोजगार के तहत रोजगार मेला 22 मई को कांगड़ा में ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप के सहयोग से होगा आयोजित

Written by

in

ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप के सहयोग से होगा आयोजित
बददी : मिशन रोजगार के तहत हिमालया जनकल्याण समिति बददी अगला रोजगार मेला कांगडा में आयोजित करेगी। यह मेला ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप धर्मशाला के सहयोग से होटल चांदनी, ग्राम सकोह (जिला कांगडा) में आयोजित किया जाएगा। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व चेयरमैन राजीव कंसल ने बताया कि 22 मई को यह निशुल्क रोजगार पंजीकरण मेला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। हिमालया जनकल्याण समिति बददी की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने बताया कि हम प्रदेश के हर जिले में रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार युवाओं को समायोजित कर रहे हैं। ब्रदर्स हैल्पिंग गु्रप कंागडा के प्रभारी शिव पंकज ने जिला कांगडा के युवाओं से आहवान किया वो इस रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाएं और पंजीकरण अवश्य करवाएं।
बददी में रोजगार की अपार संभावनाएं-डा. किशोर
लघु उद्योग संघ के मीडिया प्रभारी डा. किशोर ठाकुर ने कहा कि बददी , बरोटीवाला, नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं । जिला कांगडा के  इस रोजगार मेले में शिक्षित, अल्प शिक्षित व डिप्लोमा होल्डर व आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण कर उनको योग्यतानुसार रोजगार दिलाया जाएगा। पंजीकरण का किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है।  बीबीएन के कारखानों में ऑटोमोबाइल, धागा, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग व फूड आदि कंपनियों को मैन पावर की जरूरत रहती है। डा. किशोर ने कहा  कि बेरोजगार युवा घर से निकलकर शहर की तरफ कंपनी में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।
   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *