Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Anand Sweet Shop को चोरों ने बनाया निशाना, 38 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: Anand Sweet Shop को चोरों ने बनाया निशाना, 38 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Anand Sweet Shop को चोरों ने बनाया निशाना, 38 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिले में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला सुरानुसी में आनंद स्वीट्स शॉप में चोरी का सामने आया है। जहां चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं मंदिर की तिजौरी को पेचकस और सिब्बल से चोरों ने उखाड़ दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 3 बाइक सवार चोर दुकान के बाहर रूकते है और कुछ देर बाद 2 चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर आ जाते है। इस दौरान एक चोर तिजौरी से पैसे निकालने में लग जाता है और दूसरा चोर मंदिर की तिजौरी में हाथ डालने लग जाता है।

लेकिन उससे तिजौरी नहीं खुलती। जिसके बाद पहले वाला चोर पेचकस से उखाड़ता है, लेकिन जब तिजौरी नहीं खुलती तो दूसरा चोर सिब्बल लेकर आता है और सिब्बल से चोर तिजौरी उखाड़ देते और उसे साथ ले जाते है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार अश्वनी कुमार ने कहा कि उसे कर्मी का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। जिसके बाद दुकान पर आकर देखा कि चोर मंदिर की तिजौरी और दुकान की तिजौरी से सारे पैसे लेकर फरार हो गए।

दुकान की तिजौरी से चोर 8 से 9 हजार रुपए और मंदिर की तिजौरी से 28 से 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान तीनों चोरों ने मुंह ढके हुए थे। घटना सुबह 5 बजे की है। घटना के दौरान दुकान का कर्मी बाहर ही रहता है और वह काम के सिलसिले से गया हुआ था। जिसके बाद वह वापिस आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने कहा कि उसकी दुकान में तीन बार पहले चोरी की घटना हो चुकी है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने कहा कि मंदिर की तिजौरी चोर साथ ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here