Home National Truck में पीछे से घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया Road जाम

Truck में पीछे से घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया Road जाम

0
Truck में पीछे से घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, 12वीं के छात्र की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया Road जाम

जोधपुरः शहर के झालामंड इलाके में मोती मार्केट के पास रिंग रोड पर स्कूटी पीछे से ट्रक में घुस गई, जिससे 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा परिवहन विभाग के उड़नदस्ता को देखकर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना दे दिया, जिससे करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने मृतक के शव को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी देते एडीसीपी (पश्चिम) नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की पहचान झालामंड चौराहे के पास हनुमान नगर निवासी स्टूडेंट दिव्यांशु प्रजापत पुत्र कुलदीप प्रजापत के रूप में हुई है। दिव्यांशु वीरवार रात करीब 9 बजे जिम से निकलकर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोती मार्केट के पास उसकी स्कूटी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, मृतक के चाचा दयाल प्रजापत ने आरोप लगाया है कि हादसे वाली जगह पर अक्सर आरटीओ की गाड़ी खड़ी रहती है। वीरवार रात भी आरटीओ का उड़नदस्ता रिंग रोड पर भारी वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक वहां से गुजरा। आरटीओ उड़नदस्ते को देखकर ट्रक ड्राइवर घबरा गया और उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। रफ्तार तेज होने के कारण पीछे स्कूटी पर चल रहा दिव्यांशु नियंत्रण नहीं रख सका और वह सीधे ट्रक के पीछे जा टकराया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छात्र की मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने रिंग रोड और नीचे की सर्विस लेन पर पत्थर और बड़े-बड़े केबल के रोल डालकर पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक लोगों से समझाइश का प्रयास किया। जब काफी देर तक प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो पुलिस को रास्ता खुलवाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद वहां भीड़ कम हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here