Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, युवक को बुरी तरह पीटकर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, युवक को बुरी तरह पीटकर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, युवक को बुरी तरह पीटकर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के बूटा पिंड इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जहां, एक युवक को कुछ हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने सरेआम डंडे लहराए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

जानकारी देते पीड़ित सुमन ने बताया कि उनकी ननंद का बेटा रोहन उनके पास ही रहता है और उसकी मां विदेश में रहती है। उनकी मां ने उसे ही बेटे की देखभाल के लिए दिया है। बीती रात रोहन खाना खाकर 2 युवकों के साथ बाहर गया था। कुछ देर बाद उसे इलाके के लोगों ने बताया कि रोहन को किसी ने बुरी तरह पीटा है। जब उन्होंने युवक को देखा तो वह बुरी तरह घायल था। उसके शरीर पर काफी चोटे थी और खून भी बहुत बह रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता कि उनके लड़के को क्यों मारा है। वह जिन 2 लड़कों के साथ घर से गया था, वह काफी समय से एक दूसरे को नहीं बुलाते हैं और अब वह क्यों बुलाने लगे और क्यों घर से ले गए, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। पीड़िता ने बताया कि दूसरे मोहल्ले में जाकर उनके लड़के को बिल्कुल अधमरा करके छोड़ दिया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here