Home National Expressway पर सवारियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप, 52 यात्री घायल

Expressway पर सवारियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप, 52 यात्री घायल

0
Expressway पर सवारियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप, 52 यात्री घायल

अलवरः जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी बस पलट गई, जिसमें करीब 50 से 52 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री गोवर्धन में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यात्रियों के अनुसार हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

जानकारी मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 139.600 पर एक वोल्वो स्लीपर बस अचानक बेकाबू होकर हाईवे से नीचे उतर गई और पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस, एनएचएआई की एम्बुलेंस और राहत टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बने सिंह मीणा ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

वहीं, थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने बताया कि हादसे में घायल हुए करीब 45 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए पिनान हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा हादसे में घायल एक 14 वर्षीय बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

घायलों में संतोष शर्मा, ममला किशोर गर्ग, सरोज बंसल पुत्री दिलीप बंसल विजयपुर MP, ललिता पुत्री ओमप्रकाश गोयल गंगापुर सिटी, संतोष गर्ग पुत्र शंभू दयाल श्योपुर MP, चतुर्ला सवाई माधोपुर, शेंकी गोयल पुत्र दीपू गोयल श्योपुर MP, असरफ खान श्योपुर MP, गिर्राज, कीर्ति w/o गिर्राज प्रसाद, जेम्सी गर्ग, मिम्मी गोयल, आजाद खा श्योपुर MP, विमला,बादाम गर्ग, दीपा गर्ग, पीनीता जैन, हार्दिक जैन, सेल्सी जैन, सेल्पी गर्ग, काव्या गर्ग, अंजना, निर्मला, ममता गोयल, वशिरा, लता गर्ग, आदित्य शर्मा, मुन्नी देवी कनीरा अग्रवाल,हर्पित अग्रवाल, प्रेम लता, मानवी, तारा बाई, संतोष, अर्चना, गीता देवी, दिलीप बंसल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here