Home Himachal>Una ऊना के कृष्णा नगर कोटला कला में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, आचार्य सुमित भारद्वाज ने किया सम्मानित

ऊना के कृष्णा नगर कोटला कला में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, आचार्य सुमित भारद्वाज ने किया सम्मानित

0
ऊना के कृष्णा नगर कोटला कला में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, आचार्य सुमित भारद्वाज ने किया सम्मानित
ऊना /सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कृष्णा नगर कोटला कला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस दौरान कथा व्यास आचार्य सुमित भारद्वाज ने विधायक विवेक शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। विधायक विवेक शर्मा ने कथा स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा कथा का श्रवण करते हुए कुटलैहड़ क्षेत्र की देवतुल्य जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार, सद्भावना और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से श्रीमद्भागवत कथा सुनता है, उसे आत्मिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व है। यह कथा मनुष्य को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझ सके। कथा के दौरान आचार्य सुमित भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण और कथा श्रवण मनुष्य के जीवन को सफल बनाता है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर तक कथा में लीन दिखाई दिए। इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका सहित कांग्रेस कार्य कर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की सराहना की। विधायक विवेक शर्मा ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here