Home Himachal>Shimla Overtake करने को लेकर विवाद, HRTC के Driver को Car सवारों ने बुरी तरह पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Overtake करने को लेकर विवाद, HRTC के Driver को Car सवारों ने बुरी तरह पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Overtake करने को लेकर विवाद, HRTC के Driver को Car सवारों ने बुरी तरह पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

शिमलाः शहर के कच्चीघाटी इलाके में दिल्ली से आ रही एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद को लेकर हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से ही दो आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं बाकी 2 को भी पुलिस ने कुछ देर बाद पकड़ लिया।

दूसरी ओर, इस घटना के बाद पथ परिवहन निगम के ड्राइवर और कलेक्टरों ने शिमला के पुराना बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने बसों को खड़ा कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद वाहनों को चलाना दोबारा शुरू कर दिया।

जानकारी अनुसार, रविवार सुबह जब दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी वोल्वो बस ने रास्ते में हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया था। आरोप है कि ओवरटेक किए जाने से नाराज स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बस का पीछा किया और कच्चीघाटी पहुंचते ही बस के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के चलते बस के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना से शिमला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंकज (33 वर्ष) पुत्र शिव कुमार और विकास कुमार (22 वर्ष) पुत्र विलक्षण राम दोनों निवासी अभयपुर पंचकूला हरियाणा के रूप में हुआ। इनमें से दो आरोपी ठियोग की तरफ फरार हो गये थे। पुलिस ने उनको भी डिटेन करके थाना बालूगंज को सौंपा, जिनको पुलिस थाना बालूगंज की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान प्रतिभा पत्नि विक्की कुमार गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा, विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार निवास गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिमला पुलिस के अनुसार, इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना के वक्त स्कॉर्पियो में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here