Home Himachal>Una पंचायत चुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को पुलिस फोर्स तैयार, हुई विशेष ड्यूटी ब्रीफिंग

पंचायत चुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को पुलिस फोर्स तैयार, हुई विशेष ड्यूटी ब्रीफिंग

0
पंचायत चुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को पुलिस फोर्स तैयार, हुई विशेष ड्यूटी ब्रीफिंग
ऊना/सुशील पंडित : पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने हेतु दिनांक 24-05-2026 को जिला पुलिस ऊना द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह अथवा कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को मतदान केंद्रों की सुरक्षा, गश्त, नाकाबंदी, भीड़ नियंत्रण, संचार व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला पुलिस ऊना आमजन से अपील करती है कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दौरान शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें तथा निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक संदेशों पर ध्यान न दें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को दें। मतदाताओं से आग्रह है कि वे बिना किसी भय अथवा दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कानून व्यवस्था भंग करने, माहौल खराब करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला पुलिस ऊना शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुरक्षित चुनाव संपन्न करवाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here