Jalandhar News : Trinity College की Church मे पकड़ा गया चोर, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : सूर्या एन्क्लेव इलाके में स्थित एक चर्च में चोरी के आरोप मे व्यक्ति को पकड़ने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि एक सप्ताह पहले चर्च से सामान चोरी करने वाला आरोपी दोबारा चोरी की नीयत से पहुंच गया, लेकिन इस बार लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले चर्च से बिजली की तारे चोरी हुई थी। ट्रिनिटी कॉलेज मे लगे CCTV कैमरों की मदद से व्यक्ति को पहचान कर काबू कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह पहले चोरी किया गया सामान बेच चुका है। लोगों ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो चांदी की मूर्तियां भी बरामद कीं है। इसके बाद चर्च मे मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने पहले चोरी किया सामान कहां बेचा और चोरी की वारदातों मे उसके साथ कोई शामिल है या नहीं।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *