धुएं के इस गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई जिसके बाद तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर राजिंदर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:10 बजे कंट्रोल रूम में इस आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बिना कोई देरी किए दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें चल रही हैं। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में इमारती लकड़ी प्लाईवुड विनियर और बोर्ड रखे होने के कारण आग तेजी से सुलग रही है जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर सामने आई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में मदद कर रही हैं। स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।View this post on Instagram