Home Punjab>Ludhiana Punjab News: एलिवेटेड पुल पर बेकाबू टिपर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों पैर डैमेज, देखें वीडियो

Punjab News: एलिवेटेड पुल पर बेकाबू टिपर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों पैर डैमेज, देखें वीडियो

0
Punjab News: एलिवेटेड पुल पर बेकाबू टिपर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों पैर डैमेज, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में बिजली घर के नजदीक घंटा घर एलिवेटेड पुल पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहां एक बेकाबू टिपर ने एक बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर गंभीर रूप से डैमेज हो गए हैं और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित की पहचान 38 वर्षीय विशाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित के चचेरे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल सलेम टाबरी में एक छोटी सी सेल की दुकान लगाता है और वहीं से काम खत्म करके वापस लौट रहा था।
रास्ते में एक ई-रिक्शा के साथ यह हादसा हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक टिपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि टिपर चालक ने टक्कर मारने के बाद ब्रेक नहीं लगाई और विशाल को घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसके दोनों पैरों में बहुत गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने उसे आनन-फानन में सीएमसी (CMC) अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद टिपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल और आरोपी के टिपर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की जांच के लिए आईओ को मौके पर बुला लिया गया है और पुलिस द्वारा फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने बताया कि घायल विशाल मल्होत्रा दो छोटे बेटों का पिता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here