ये लोग होंगे कमेटी के मैंबर शाह के मुताबिक इस पैनल की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे और इसमें जनगणना आयुक्त पूर्व IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। 15 अगस्त पर पीएम मोदी ने किया था ऐलान पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2025 को एक हाई-पावर्ड डेमोग्राफिक मिशन का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घुसपैठिये देश के लिए एक नया संकट पैदा कर रहे हैं। PM ने स्वतंत्रता दिवस पर डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा करते हुए कहा था, “ये घुसपैठिये हमारे युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये हमारे देश की बेटियों और बहनों को निशाना बना रहे हैंय. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष…
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026