Home National अवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी का हुआ गठन

अवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी का हुआ गठन

0
अवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी का हुआ गठन
नई दिल्लीः देश में लगातार बढ़ रहे घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) पर हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। इसके बाद कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव किसी भी देश के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।   ये लोग होंगे कमेटी के मैंबर शाह के मुताबिक इस पैनल की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे और इसमें जनगणना आयुक्त पूर्व IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। 15 अगस्त पर पीएम मोदी ने किया था ऐलान पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2025 को एक हाई-पावर्ड डेमोग्राफिक मिशन का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घुसपैठिये देश के लिए एक नया संकट पैदा कर रहे हैं। PM ने स्वतंत्रता दिवस पर डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा करते हुए कहा था, “ये घुसपैठिये हमारे युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये हमारे देश की बेटियों और बहनों को निशाना बना रहे हैंय. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here