Home Panchkula Haryana News: इस इलाके में High Alert, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह, देखें वीडियो

Haryana News: इस इलाके में High Alert, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह, देखें वीडियो

0
Haryana News: इस इलाके में High Alert, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह, देखें वीडियो
पंचकूलाः रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी रेंज में आज (रविवार को) हाई कैलिबर बम का ट्रायल किया। इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी। इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के मुख्य गवाह भारतीय वायुसेना के कई उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक होंगे, जिनकी सीधी देखरेख में यह पूरा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान इलाके में धुएं का गुब्बार उठा। प्रशासन ने मौके पर पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

टीबीआरएल की तरफ से पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर को भेजी गई आधिकारिक चिट्ठी के मुताबिक, यह बम ट्रायल बेहद शक्तिशाली क्षमता वाला है। धमाका होने के बाद बम के फटने से निकलने वाले छर्रे आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर ब्लास्ट वाले पॉइंट से चारों तरफ 2 किलोमीटर के दायरे में ये टुकड़े फैलने की आशंका है। बम के छर्रों के सीधे खतरे को देखते हुए 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो मुख्य गांवों को ‘स्प्लिंटर डेंजर जोन’ घोषित किया गया है। इनमें गांव भानू और गांव बिल्ला का नाम शामिल है। इसके अलावा, लेटर की कॉपियां असरेवाली, नाग्गल, मोगीचंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी, रामगढ़ और नजदीक के आईटीबीपी कैंप को भी भेजी गई हैं, ताकि वहां के लोग और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह सतर्क रहे।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here