Jalandhar के Gurindervir Singh ने Sprint में बनाया नया Record, CM Mann ने दी बधाई, कोच का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 29वें नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन के दौरान एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। यहां पंजाब के उभरते हुए स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100m फाइनल रेस 10.09 सेकंड में पूरी करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है और आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस रिकॉर्ड से गुरिंदरवीर सिंह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

गुरिंदरवीर जालंधर जिले के भोगपुर स्थित पटियाल गांव के रहने वाले हैं। गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इस गबरू ने 2 दिनों के भीतर दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पूरे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे पंजाब को गर्व है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

वहीं इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए गुरिंदरवीर सिंह के कोच सरबजीत सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि सीएम मान ने भी स्पोर्ट्सपर्सन की खुलकर तारीफ की और उन्हें आगे बढ़ने की बात कही है। उन्होंने बताया कि गुरिंदरवीर ने पहले भी 7 से 8 नेशनल रिकार्ड तोड़े हैं। उनके माता-पिता भी गुरिंदरवीर की इस जीत को लेकर बहुत खुश हैं और इसको पंजाब की बढ़ी जीत बता रहे हैं। उन्हें डीजीपी से लेकर डायरेक्टर स्पोर्ट्स तक सभी से बधाईयां आ रही हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका राज्य खेलों को बढ़ावा दे रहा है। गुरिंदरवीर ने अनिमेश का रिकार्ड तोड़कर 10.09 में स्प्रिंटर में बहुत अच्छा रिकार्ड बना दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *