Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 4 थाने भटकता रहा परिवार, परिजनों में भारी रोष, देखें वीडियो

Jalandhar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 4 थाने भटकता रहा परिवार, परिजनों में भारी रोष, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 4 थाने भटकता रहा परिवार, परिजनों में भारी रोष, देखें वीडियो

मृतक के बेटे का आरोपः पुलिस कर्मी ने बोला-खाना खाने के बाद लिखेंगे रिपोर्ट

जालंधर, ENS: जालंधर कुंज के पास भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। कैनरा बैंक के बाहर छोटे हाथी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिवार में भारी रोष पाया जा रहा है। मृतक की पहचान सोने लाल के रूप में हुई है। भारत गैस एजेंसी के संचालक पर धमकियां देने के आरोप लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे विपुल ने कहाकि गाड़ी चालक पिता को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में उसके पिता की मौत हो गई। विपुल ने बताया कि पिता जेके कास्टिंग फैक्टरी में ढलाई का काम करते थे। इस घटना को लेकर बेटे ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। बेटे का आरोप है कि पिता की मौत को लेकर वह 4 थानों में भटकता रहा, जहां हर कोई पुलिस कर्मी कर रहा था कि उनके थाने का मामला नहीं है। इस दौरान बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह मंड थाने में पुलिस कर्मी को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहने लगा तो पुलिस कर्मी ने कहा कि वह खाना खाने के बाद रिपोर्ट लिखेंगे। घटना को लेकर परिवार में भारी रोष पाया जा रहा है। बस्ती बावा खेल के रोहित ने कहाकि छोटे हाथी में सवार चालक दोस्त के पिता को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि घटना को लेकर पर्चा दर्ज ना करने की धमकियां दी जा रही है। लोगों का कहना है कि सुबह 7 बजे की घटना है। आरोप है कि गाड़ी चालक काफी समय से घुमाता रहा। घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूरी पर दोपहर के बाद शव बरामद हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही। दूसरी ओर, सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। छोटे हाथी में चालक ने अस्पताल में ले जाने की बजाये यहां रास्ते में शव फेंककर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ले जाने के लिए व्यक्ति को गाड़ी में रखा था। इस दौरान वह गैस एजेंसी के मालिक के पास पहुंचे और उसके बाद मालिक ने ड्राइवर का रूट बताया। इस दौरान एबुलेंस के साथ वह ड्राइवर को बताये गए रूट पर उसे ढूंढते रहे और यहां पर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। गैस एजेंसी की गाड़ी ट्रेस कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि लैदर कॉप्लैक्स के पास शव बरामद हुआ है। ड्राइवर को काबू करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here