Home Punjab>Jalandhar फिर सुर्खियों में आया Kulhad Pizza Couples, अचानक कैमरे के सामने रोने लगी गुरप्रीत, देखें वीडियो

फिर सुर्खियों में आया Kulhad Pizza Couples, अचानक कैमरे के सामने रोने लगी गुरप्रीत, देखें वीडियो

0
फिर सुर्खियों में आया Kulhad Pizza Couples, अचानक कैमरे के सामने रोने लगी गुरप्रीत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से चर्चा में आ गया। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल की गुरप्रीत कौर की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें गुरप्रीत का ट्रोल करने वाले लोगों पर पर गुस्सा फूट गया। इस दौरान ट्रोल करने वाले लोगों पर भड़ास निकलते समय गुरप्रीत रो पड़ी। गुरप्रीत ने बच्चे और कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया। गुरप्रीत ने कहा कि एक ट्रोलर महिला ने उसके बच्चे को चरित्री यानी स्वांग करने वाला बताया। उसने कहा कि बच्चा उसके साथ पाठ कर रहा था, इसका वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया था और अब लोग उसके बच्चे को भी ड्रामेबाज कहने लगे हैं। रोते हुए ही कहा कि एक घटना से मेरी पूरी जिंदगी और परिवार को जज किया जा रहा है।

गुस्से में गुरप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग उसकी ट्रोलिंग कर रहे हैं क्या वह जानते भी हैं कि सहज पाठ क्या होता है। तीन साल के बच्चे को क्या पता कि वह ड्रामा कर रहा है कि क्या कर रहे हैं। मैंने अपनी मां से जो संस्कार सीखें है, वह अपने बच्चे को भी दे रही हैं। फूट-फूटकर रोते हुए गुरप्रीत ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों उसके पीछे पड़ते हैं जबकि किसी एक घटना से उसकी पूरी लाइफ को जज नहीं किया जा सकता। वीडियो में कुल्हड़ पीजा की गुरप्रीत कौर ने वीडियो जारी कर कहा कि मैंने गुरुवाणी पढ़ी है। मैं बचपन से पाठ करती आई हूं। ट्रोलर को पता है कि आनंद साहिब की कितनी पौड़ियां हैं? मुझे पूरा नितनेम कंठस्थ है। मुझे पूरा सुखमनी साहिब कंठस्थ है।

पता नहीं कितने सहज पाठ कर चुकी हूं अब तक। सहज पाठ पता है क्या होता है? गुरु ग्रंथ साहिब का पूरा पाठ करना सहज पाठ होता है। पता नहीं कितने सहज पाठ के भोग डाल चुकी हूं अब तक। आपको पता है कि शादी से पहले मेरी लाइफ कैसी थी? शादी के बाद एक इंसिडेंट हुआ, उसके अकॉर्डिंग आपने मेरी इमेज इतनी खराब कर दी। आपने अपने अकॉर्डिंग मुझे जज कर लिया कि मैं कैसी लड़की हूं। गुरप्रीत कौर ने कहा कि मैं आज तक नहीं बोली। मैं चुप रहती हूं। सोचती हूं कि चलो कोई बात नहीं, टाइम के साथ सब ठीक हो जाएगा।

जो वैल्यूज मेरी मम्मी ने मुझे दिए हैं, मैं वही वैल्यूज अपने बच्चे को दे रही हूं। इसलिए मुझे किसी के ज्ञान की ज़रूरत नहीं है। सबसे ज्यादा हैरानी मुझे यह होती है कि लड़कियां ट्रोलिंग वाले मैसेज करती हैं। क्या आप खुद मां नहीं हैं किसी बच्चे की? या नहीं हैं, तो क्या आपको यह नहीं पता कि एक मां कितनी मुश्किल झेलकर बच्चे को जन्म देती है? हैरानी होती है मुझे कि कैसे आपके हाथ कमेंट टाइप करने के लिए चले जाते हैं। आज ही मैंने एक कमेंट देखा। एक औरत का मुझे कमेंट आया और कहा कि बच्चा भी मां की तरह ड्रामेबाज है। आई डोंट नो (मुझे नहीं पता), मुझे यह पंजाबी वर्ड नहीं आता कि चलित्तर करना क्या होता है। वह छोटा सा बच्चा ढाई साल का, उसे पता है चलित्तर करना क्या होता है? आप लोगों में कॉमन सेंस नहीं है कि आप बोल क्या रहे हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here