शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में लगी भीषण आग को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी वाहन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या भीषण गर्मी को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।