Home Punjab>Amritsar Punjab News: विवादित टिप्पणी को लेकर Comedian BN Sharma ने मांगी माफी, देखें वीडियो

Punjab News: विवादित टिप्पणी को लेकर Comedian BN Sharma ने मांगी माफी, देखें वीडियो

0
Punjab News: विवादित टिप्पणी को लेकर Comedian BN Sharma ने मांगी माफी, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता बीएन शर्मा आज परिवार के साथ वाल्मीकि तीर्थ पहुंचे। जहां उन्होंने नतमस्तक होकर समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। बता दें कि, कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में बीएन शर्मा और उनके परिवार द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की महिमा के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भी सौंपी थी। ऐसे में पॉडकास्ट के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मांगी है।

बीएन शर्मा ने कहा कि पॉडकास्ट के दौरान उनसे जाने-अनजाने में गलती हो गई थी। उनका किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए दिल से क्षमा प्रार्थी हैं। वहीं, वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के नेता कुमार दर्शन ने कहा कि बीएन शर्मा की टिप्पणियों से समाज में काफी रोष था, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को शिकायत भी दी गई थी। आज अभिनेता ने अपने परिवार सहित तीर्थ स्थल पहुंचकर अपनी भूल स्वीकार की और समाज से माफी मांगी। कुमार दर्शन ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने बड़ा दिल दिखाते हुए बीएन शर्मा को माफ करने का फैसला किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कदम से विवाद पूरी तरह समाप्त होगा और समाज में भाईचारा तथा सौहार्द का संदेश जाएगा। बीएन शर्मा ने कहा कि उन्हें तीर्थ पर आकर बहुत सुकून और शांति का अनुभव हुआ। उनके अनुसार जब वह वाल्मीकि महाराज की मूर्ति के सामने खड़े थे, तो उनका मन पूरी तरह एकाग्र हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि यहां एक सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का अनुभव होता है, जो मन से नकारात्मकता को दूर करने में मदद करती है। वह विनती करते हैं कि लोग जीवन में एक बार इस तीर्थ पर अवश्य आएं। उनके अनुसार किसी भी प्रकार की नकारात्मकता या मानसिक तनाव हो, उसका समाधान भगवान के चरणों में आकर प्रार्थना करने से मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की आस्था और वातावरण से मन को शांति मिलती है और प्रार्थना अवश्य सुनी जाती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here